Thursday, May 22, 2025
Google search engine
Homeb Breaking-Takoli-Toll-PlazaTakoli Toll Plaza: सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपी यूनियन के अध्यक्ष पद...

Takoli Toll Plaza: सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपी यूनियन के अध्यक्ष पद की कमान


Takoli Toll Plaza: सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपी यूनियन के अध्यक्ष पद की कमान



 Takoli Toll Plaza: सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपी यूनियन के अध्यक्ष पद की कमान 

सब्जी मंडी टकोली टोल प्लाजा वैरियर पर कर्मचारियों के साथ किसानों के हितों का रखें ध्यान


HimachalToday.in 

 चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाइवे इंडिया ऑथोरिटी टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर के सभी कर्मचारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर सुंदर दिन ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया.  बैठक में बतौर मुख्य अतिथि  हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर इंटक महा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत ने शिरकत की. 

      इस महत्वपूर्ण बैठक में टोल प्लाजा वैरियर के सभी कर्मचारीयों ने भाग लिया, और सर्वसम्मति से प्रधान ग्राम पंचायत टकोली सुंदर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी, उसके उपरांत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया, उक्त कार्यकारिणी में  उपाध्यक्ष, छबील दास, महासचिव अनिल शर्मा, सचिव लेख राज को चुना गया, टोल प्लाजा कर्मचारी संघ ने सभी चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी, सुंदर ठाकुर ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद् किया।

सब्जी मंडी टकोली टोल प्लाजा वैरियर पर कर्मचारियों के साथ किसानों के हितों का रखें ध्यान

         नवनियुक्त अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने सभी सम्मानित सदस्यों को पूरा भरोसा दिलाया कि NHAI टोल प्लाजा वैरियर पर किसी भी सदस्यों को कोई भी दिक्कत होती है तो पूरी कार्यकारिणी सभी कर्मचारियों के आवाज को बुलन्द करने के लिए हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहेंगे, सुंदर ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी टकोली टोल प्लाजा वैरियर पर कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय किसान बागवानो के हितों का भी ख्याल रखा जाएगा.

 प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष इंटक महा संघ ने अपने संबोधन में कहा कि, जल्द ही अगली बैठक आयोजित की जाएगी उस बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर इंटक महासंघ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र शर्मा बैठक में भाग लेंगे और सभी कर्मचारियों के हितों में क्या कमियां हैं जिस वारे में NHAI नैशनल हाइवे अथॉरिटी के उच्चधिकारियों के साथ बैठ कर, वार्ता की जाएगी, और समूचे प्रदेश के टोल प्लाजा वैरियर के कर्मचारियों के साथ बैठकें करके उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा. टोल प्लाजा वैरियर में कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय सहन नहीं जाएगा , इस प्रैस वार्ता में, अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. … डोला सिंह महंत की रिपोर्ट. 

Read More: 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments