Himachal Congress Govt. Don Best: सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का कार्य बेहतर
+जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन जल्द
+सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का कार्य बेहतर
+संगठन में युवाओं की सेकिंड लाइन भी तैयार करेगी कांग्रेस
+चुनावों में पार्टी की विचारधारा के लोग आएं आगे
+सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान
+सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान
+सेवादल को भी किया आश्वस्त
Himachaltoday.in
सुंदरनगर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति प्रतिभा सिंह का सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और समस्याएं और मांगे सांझा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्यों को दूर करने व सरकार में उनके कार्य करवाने का भरोसा दिया है।
जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन जल्द
उन्होंने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा नही लगाना चाहिए कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा है कि जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारणी का गठन होगा और संगठन में जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशों की अवहेलना सहन नही होगी। संगठन में उन कर्मठ कार्यकर्ताओ को तरजीह दी जाएगी जो पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय दे सकें। मंडी जिला के प्रवास के दौरान सुंदरनगर में सुंदरनगर, धर्मपुर, नाचन, करसोग व सरकाघाट के कार्यकर्ताओ की बैठक की।
संगठन में युवाओं की सेकिंड लाइन भी तैयार करेगी कांग्रेस
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार संगठन में युवाओं की सेकिंड लाइन भी तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें भी पार्टी के कार्यो का पूरा अनुभव मिल सकें। उन्होंने कहा कि पीसीसी से लेकर जिला व ब्लॉक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कर्मठ कार्यकर्ताओ, को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। जो पूरी ईमानदारी से पार्टी के कार्यक्रमों को अपना समय देते है।
सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का कार्य बेहतर
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कुशल नेतृत्व में पूरी कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को सरकार की जनकल्याण नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुचाना है।
प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।आज भी प्रदेश में उन्हें बड़े भाव से याद किया जाता है। मंडी को सेट्रल जोन बना कर यहां अनेक सरकारी मुख्यालय खोले। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर लोगों ने जो भी उनसे मांगा उन्होंने दिया।
भाजपा सांसद को नहीं मंडी की चिंता
मंडी की भाजपा सांसद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की कोई चिंता नही है। उन के पास लोगों से मिलने तक का समय नही है।
पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों में पार्टी की विचारधारा के लोग आएं आगे
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि उन्हें अब पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों के लिये कमर कसते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़े योग्य लोगों को आगे लाना होगा। उन्होंने भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगह करते हुए कहा कि इससे उन्हें लोगो को भी सचेत करना है।
सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले उसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओ की भावना को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सचिवालय में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से अभिलम्ब मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
सेवादल को भी किया आश्वस्त
प्रतिभा सिंह ने सेवादल को भी आश्वस्त किया कि उनके मान सम्मान में भी कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने सेवादल के कार्यो की सराहना की।
पूर्व मुख्य सचिव सोहन लाल भी हुए शामिल
इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव सोहन लाल ठाकुर, चेतराम ठाकुर, नरेश चौहान ने भी बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान ब्लॉकों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।
Read more: