Thursday, May 22, 2025
Google search engine
HomeBreakingHP PWD WI: एचपी पीडब्लयूडी निरीक्षक 12 साल से पे स्केल के...

HP PWD WI: एचपी पीडब्लयूडी निरीक्षक 12 साल से पे स्केल के लाभ से वंचित

HP PWD WI: एचपी पीडब्लयूडी निरीक्षक 12 साल से पे स्केल के लाभ से वंचित

HP PWD WI:

मंडी। हिमाचल प्रदेश पीडब्लयूडी कार्य निरीक्षक संघ HP PWD WI: के प्रदेश प्रधान जनक शर्मा ने कहा कि पीडब्लयूडी कार्य निरिक्षक की अनदेखी की जा रही है। जिसे अब सहन करना मुश्किल हो गया है। प्रदेश प्रधान जनक शर्मा ने पधर में आयोजित मंडी जिला जोन की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से जल्द ही समय लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है और विभागाध्यक्ष को इसे कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए प्रेषित किया गया है।


वर्ष 2012 से कार्य निरीक्षकों हायर पे स्केल प्रदान किए जाए

प्रदेश प्रधान जनक शर्मा ने कार्यकारिणी की बैठक में मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2012 से कार्य निरीक्षकों हायर पे स्केल प्रदान किए जाए, संघ ने कहा कि प्रदेश में पटवारी, क्लकर्, पुलिस जवान, वनरक्षक और कार्यं निरीक्षक को बराबर के स्केल में लिया जा रहा था। लेकिन इस दौरान पीडब्लयूडी निरीक्षक को पे स्केल के लाभ से वंचित रखा गया है। जोकि किसी भी हाल में न्याय संगत नहीं है।

6 माह की ट्रेनिंग कर चुके सभी कार्य निरीक्षक को बिना शर्त दें पदोन्नति

इस अवसर पर पारित प्रस्ताव में पीडब्लयूडी निरीक्षक को भी पटवारी, क्लकर्, पुलिस जवान, वनरक्षक तर्ज पर पे स्केल प्रदान करने, 6 माह की ट्रेनिंग कर चुके सभी कार्य निरीक्षक को पदोन्नति प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ पीडब्लयूडी प्रदेश स्तर की इस काडर में वरिष्ठता सूची में भी हुई गड़बड़ी का मामला भी उठाया गया है। संघ ने मांग की है कि इस बारे में वरिष्ठता सूची में सुधार करने की विभागाध्यक्ष से मांग की है।

पूर्ण चंद यादव बने कार्य निरीक्षक संघ मंडी जोन के प्रधान

इससे पहले प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की पधर में आयोजित की गई बैठक में कार्य निरीक्षक संघ मंडी जोन के चुनाव किए गए। जिसमें पूर्ण चंद यादव को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जबकि उप प्रधान रामलाल ठाकुर, महासचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष बलम राम और कानूनी व मुख्य सलाहकार को सत्यदेव चुना गया हैं।

जोगेंद्रनगर जोन में महमूद भट्ट को सौंपी प्रधान पद की कमान

इसके अलावा संघ के जोगेंद्रनगर जोन में महमूद भट्ट को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। बैठक में प्रदेश पीडब्लयूडी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एनजीओ के उपप्रधान नसीब और प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील ठाकुर, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, राजेंद्र, ठाकुर दास, दिनेश, रोशन, पवन कुमार, प्रदीप, दिनेश और हरीश उपस्थित रहे।

Read More: 

Himachal News:  अनाथ को ’चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ अधिकार प्रदान कर अपनाने वाला पहला राज्य हिमाचल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments