Thursday, May 22, 2025
Google search engine
HomeBreakingDay Of Forest; देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर ने किया पौध...

Day Of Forest; देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर ने किया पौध रोपण

Day Of Forest;  देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर ने किया पौध रोपण 

Day Of Forest;  देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर ने किया पौध रोपण
                                                        Day Of Forest-जंगल में किया पौधारोपण

                              

निहरी, सुंदरनगर। देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन और महिला मंडल के सदस्यों ने वन महोत्सव मनाया है। सभी टैक्सी ऑपरेटर सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इस अवसर पर पौध रोपण किया है। 

पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते है पेड़-पौधे 

इस अवसर पर फॉरेस्ट बीट ऑफीसर अंकुश चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। 

कूफरी के जंगलों में विभिन्न प्रजाति के पेड लगा कर पौधारोपण किया

वन महोत्सव सप्ताह के तहत फॉरेस्ट विभाग व पूजा महिला मंडल घडोई भी शामिल हुए। इस अवसर पर कनैन बीट व पलूहन कूफरी के जंगलों में विभिन्न प्रजाति के पेड लगा कर पौधारोपण किया।

पूजा महिला मंडल घडोई और टैक्सी यूनियन सहित वन कर्मी हुए शामिल 

पूजा महिला मंडल घडोई से प्रधान शीला देवी बेला वर्मा सहित महिला सदस्याओं तथा फॉरेस्ट बीट गार्ड हेमराज, गार्ड ऋतुराज, चौकीदार हुकुमचंद और बलदेव ठाकुर और देवभूमि निहरी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन निहरी की तरफ से प्रधान परमानंद ठाकुर, उप प्रधान भेदराज, सचिव बबलू कौंडल, सह सचिव दुनी चंद भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रोशन लाल व अन्य सदस्यों में जगदीश कुमार, कृष्ण लाल, सुरेश कुमार, केशव राम, हेमराज, हेमंत कुमार, निर्मल आदि सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Read More: 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments