Monday, July 7, 2025
Google search engine
HomeAwardGolden-Scotch-Award-2024: महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024...

Golden-Scotch-Award-2024: महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान

 

Golden-Scotch-Award-2024: महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान 

Golden-Scotch-Award-2024: महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान  महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान

मंडी। जिला प्रशासन मंडी को ’डॉटर एंपावरमेंट इनिशिएटिव’ (देइ) के तहत प्रतिष्ठित Golden-Scotch-Award-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सामाजिक सुधार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जिला प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करता है।

मंडी जिले में लड़कियों और महिलाओं की स्थिति में सुधार

डॉटर एंपावरमेंट इनिशिएटिव का उद्देश्य मंडी जिले में लड़कियों और महिलाओं की स्थिति को सुधारना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के अवसर प्रदान करना है। इस पहल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया गया, जिनमें लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और स्व-रोजगार के अवसर शामिल हैं। जिसके तहत Golden-Scotch-Award-2024 मिला है।  

राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल की सराहना की गई 

जिला प्रशासन मंडी के इस प्रयास को न केवल स्थानीय समुदाय में व्यापक समर्थन मिला है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी सराहना की गई है। इस पहल के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक बनाया गया है।

जिला मंडी में विशेष रूप से किए एक बूटा बेटी के नाम, जैसे मेंटरशिप कार्यक्रम

इस पहल के तहत जिला मंडी में विशेष रूप से मेंटरशिप कार्यक्रम, एक बूटा बेटी के नाम, किशोरियों की एक्सपोजर विजिट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं महिलाओं को पुरस्कृत आदि विशेष कार्य किए गए।

Golden-Scotch-Award-2024: महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान  महिला सशक्तिकरण के लिए मंडी प्रशासन को गोल्डन स्कॉच अवार्ड 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा. Golden-Scotch-Award-2024 सहयोग और समर्पण का परिणाम

जिला प्रशासन मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा, “यह पुरस्कार प्रशासन व विभिन्न विभागों के समन्वय, हमारे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों, साझेदार संगठनों और समुदाय के सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रखेंगे ताकि समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके।“

उत्कृष्टता और नवाचार को मान्यता देने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार

गोल्डन स्कॉच अवार्ड, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता और नवाचार को मान्यता देने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्राप्त करना मंडी जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह उन्हें आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक सुधार कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।

Read More:-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments