Saturday, June 7, 2025
Google search engine
HomeBreakingH.P.Govt.Employees: हेत राम बने महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष

H.P.Govt.Employees: हेत राम बने महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष

H.P.Govt.Employees: हेत राम बने महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष

H.P.Govt.Employees: हेत राम बने महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष



Himachaltoday.in

सुंदरनगर। 

हिमाचल राज्य कर्मचारी महासंघ मंडी जिला अध्यक्ष की कमान हेत राम को सौंपी गई। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महा संघ जिला मण्डी का अधिवेशन सुन्दर नगर में आयोजित किया गया। जिसमे वर्ष 2024-26 के लिए लिए हेत राम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। जबकि कार्य कारी अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर को संघ का महासचिव, अशोक वालिया को उपाध्यक्ष चुना गया।

 चमन लाल ठाकुर, मीना देवी, प्रकाश चंद और दया राम कौण्डल को कार्यालय सचिव, देश राज गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं टेक चन्द को प्रैस सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ भीखम राम तथा मेघ सिह सह सचिव ठाकुर चुने गए। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर विशेष रूप से  हुए शामिल

अधिवेशन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन आर ठाकुर, महा सचिव उमेश शर्मा तथा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जगदीश राणा तथा सुशील शर्मा प्रैस सचिव पंकज शर्मा सहित कई पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए। 

 इस अवसर पर कई संगठनो के पदाधिकारी शामिल रहे उनमे शशि शर्मा, दर्शन राणा, नन्द लाल ठाकुर, प्रीतम सिंह, भगवान दास, मनोहर लाल, रोशन लाल शास्त्री, बलि भद्र राणा, भगत राम चन्देल, देवेन्द्रे सैणी, जितेन्द सैणी सहित तकरीबन एक सौ कर्मचारीयों ने भाग लिया।

Read More: 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments