Himachal CM: नीति आयोग की बैठक में राहुल के साथ सुक्खू भी नहीं हुए शामिल
![]() |
राहुल गांधी के साथ भेंट करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू |
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंचने के बावजूद नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस आलाकमान की ओर से नीति आयोग की बैठक का विरोध करने के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू भी इसमें नहीं गए। सीएम सुक्खू नई दिल्ली के लिए शुक्रवार को ही चले गए थे। यहां पार्टी हाईकमान से मिले निर्देश के बाद सीएम ने भी शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के हितों की अनदेखी का मामला पहले से ही उठाए हुए हैं।
Himachal CM: लौटते ही होगा हिमाचल प्रदेश में बडा प्रशासनिक फेरबदल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से लौटते ही हिमाचल प्रदेश में बडा प्रशासनिक फेरबदल होगा। सरकार ने इसकी सूची तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने पर इस पर विचार-विमर्श होना है। तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसर इधर से उधर होने हैं। इसके लिए अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाना है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आईएएस, एचएएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ही नहीं बल्कि कई जिलों के एसडीएम, डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बारे में भी जानकारी तलब की गई है। विभागाध्यक्षों से भी विभिन्न स्तरों पर लंबे वक्त से तैनात अधिकारियों की सूची मांगी गई है।
- Lab-Diploma: सिरडा पॉलिटेक्निक कॉलेज को मिली मंजूरी अब हिमाचल में भी होगा लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
Himachal News: सैन्य नर्सिंग सेवा में हिमाचल के निहरी की उषा लेफ्टिनेंट
Rape of Innocent Child: हिमाचल के बल्ह में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
- Iinter-Caste-Marriage: बेटी के मनमर्जी से विवाह करने से दुखी माता पिता ने जलाई उसकी निशानियां