Saturday, June 7, 2025
Google search engine
HomeBreaking-Save-Forest-Save Forest-Save Life: कुल्लू मंडी के जंगलों में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण...

Save Forest-Save Life: कुल्लू मंडी के जंगलों में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम जारी

Save Forest-Save Life: कुल्लू मंडी के जंगलों में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम जारी

Save Forest-Save Life: कुल्लू मंडी के जंगलों में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम जारी


HimachalToday.in

Banjar: कुल्लू और मंडी के जंगलों में 133 इनफेंट्री बटालियन टी ए इको डोगरा बी कंपनी की पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम जारी है। इस विषय को लेकर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के राजस्व, शिक्षा, सहित  सेना के अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। जिला कुल्लू एवं मंडी क्षेत्र के पहाड़ों पर जैसे इलाका शनोर में ज्वालापुर, कोट खमराधा, रूहड़ूधार, मुहलू, बसान, और कुल्लू जिला के पहाड़ी क्षेत्र दयार,हुरला,थरास,  सच्चानी, दलासनी, फाटी रोट, तलाडा, सैंज घाटी व अन्य क्षेत्रों में लगभग 15 वर्षों से 133, ईको इनफेंट्री टी ए, डोगरा बी, रेजिमेंट झलोगी (थलोट) से जंगलों में पेड़ पौधे लगाने निरंतर कार्य कर रही हैं, उक्त 133 ईको फेंट्री डोगरा रेजिमेंट के कार्य को निरीक्षण करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से नायब सूबेदार सुधीर कुमार और शिक्षा अनुदेशक ज्ञान चंद मुख्यालय पश्चिम कमान चंडी मंदिर, चंडीगढ़ से आए थे। इसके साथ में झलोगी यूनिट के इंचार्ज सूबेदार दलीप सिंह शर्मा, ने यहां की भौगोलिक स्थिति के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि, स्थानीय लोग के सहयोग से ही ये पेड़ पौधे लगाए जाने का कार्य संभव हो पाया है, इसी विषय में नायब सूबेदार सुधीर कुमार और शिक्षा अनुदेशक ज्ञान चंद ने स्थानीय लोगों से ईको टास्क फोर्स द्वारा पेड़ पौधे को लगाए जाने वाले कार्यक्रम के वारे में स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। 

आग से कई अन्य जड़ीबूटी जीव जंतु को होता हैं भारी नुकसान 

इसी कड़ी में नायब सूबेदार सुधीर कुमार और शिक्षा अनुदेशक ज्ञान चंद ने  ग्राम पंचायत लारजी के कार्यालय में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजकल कुछ शरारती तत्व  जंगलों में आग लगाने का कार्य कर रहे हैं, ये पेड़ पौधे और जंगल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं,इससे हमारे पेड़ पौधों के साथ साथ कई अन्य जड़ीबूटी जीव जंतु को भारी नुकसान होता हैं।

जितना जंगलों को बचाएंगे, उतना ही पर्यावरण संतुलित बना रहेगा

इस अवसर पर ज्ञान चंद शिक्षा अनुदेशक ने कहा कि जितना हम जंगलों को आग लगाने से बचाएंगे। उतना ही हमारे भविष्य के लिए पर्यावरण संतुलित बना रहेगा। क्योंकि जंगलों से हमें साफ हवा पीने का पानी लकड़ी पशुधन के लिए घास आदि अन्य जड़ी बूटियां का लाभ मिलता है। 133 इनफेंट्री बटालियन टी ए ईको डोगरा बी कंपनी के साथ पूरी टीम ने मौके पर जा कर पेड़ पौधे लगाए जाने का निरीक्षण भी किया, निरीक्षण के बाद स्थानीय पंचायत लारजी के कार्यालय में पहुंच कर प्रबुद्ध जागरूक लोगों से जानकारी ली, स्थानीय पंचायत के प्रधान उप प्रधान पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने कहा कि ये 133 ईको बटालियन डोगरा बी कंपनी बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं, पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त 133 टी ए बटालियन समय समय पर स्थानीय लोगों के साथ पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं, इसके लिए हम सभी पंचायत वासी 133, टी.ए. (TA), ईको टास्क फोर्स बी (B), बटालियन का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आजकल जंगलों में आग लगाने का घृणित कार्य कर रहे हैं, जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी आवश्यक है।  ताकि ये शरारती तत्व भविष्य में जंगलों में आग लगाने जैसी घटना को अंजाम न दे सके।

33 ईको बटालियन डोगरा बी कंपनी  कर रही सराहनीय कार्य

इस अवसर पर पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने कहा कि जंगलों में आग लगाने से हमारी करोड़ों रुपए की वन सम्पदा को नुकसान होता हैं साथ में पर्यावरण को खतरा होता है, जैसे कि पिछले कल गांव लोल, गहरू, थूआरी, धामण, के पहाड़ों पर आग लगाई गई थी। जंगल में आग बुझाने के लिए देर रात तक ये 133, टी.ए. (TA), ईको डोगरा बी (B) बटालियन और स्थानीय युवा आग बुझाने में जुटी रही, और जंगल में फैली आग को काबू पाने में सफल रही डोला सिंह महंत ने  बिकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत लारजी में 133, इन फेंट्री बटालियन टी.ए. (TA) ईको डोगरा बी (B) कंपनी झलोगी के इंचार्ज सूबेदार दलीप शर्मा, पश्चिम कमान चंडी मंदिर चंडीगढ़ नायब सूबेदार सुधीर कुमार, और शिक्षा अनुदेशक ज्ञान चंद, अन्य गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद् किया। इस मौके पर स्थानीय प्रबुद्ध व्यक्ति लाल सिंह दरोगा, परस राम, आदि गणमान्य लोग शामिल रहे है।…Dola Singh Report.

यह भी पढें :-Delhi Election 2025: दिल्ली फतह के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, दिल्ली को आप और मोदी पर भरोसा नहीं

यह भी पढें :-Kangna Ranaut Emergency: कंगना की ‘इमरजेंसी’ की सांसे मात्र पांच दिन में हांफने की न्यूज वायरल

यह भी पढें :-NSUI news: सुक्खू सरकार के आदेशों की धज्जियां कयों उड़ा रहा SPU


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments