Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeBreaking-Toll-Plaza-Nhai-Tkoli :Toll Plaza Nhai Tkoli : बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस...

Toll Plaza Nhai Tkoli : बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग

Toll Plaza Nhai Tkoli :  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग

Toll Plaza Nhai Tkoli :  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग

  •  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग
  • टोल प्लाजा वैरियर में शनोर घाटी के किसानों भी दें टोल में छूट 
  • मनाली फोरलेन प्रभावित किसान संघर्ष संघ ने जताया विरोध 
  • बाली चौकी में टोल प्लाजा वैरियर अना गले की आफत 
  • शनोर के प्रबुद्ध लोगों ने भी मांगी टोल मुक्त फोरलेन सुविधा
  • मांग को नजरअंदाज किया तो सड़कों पर उतरेगी शनोर की जनता

Himachaltoday.in

किरतपुर मनाली फोरलेन पर टकोली सब्जी मंडी में बना टोल प्लाजा वैरियर गले की आफत बन गया है। आरोप है कि बाली चौकी में एसडीएम, बीडीओ सहित अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही टोल प्लाजा वैरियर पर आने जाने का लगान देना पड़ रहा है। जो न्याय संगत नहीं है। इलाके के सभी प्रबुद्ध जागरूक लोगों ने प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बंजार सैंज वैली की आम जनता किसान बागवानो को टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर पर विशेष छूट की मांग की है। 

टोल प्लाजा वैरियर में शनोर घाटी के किसानों भी दें टोल में छूट 

विरोध स्वरूप किरतपुर फोरलेन के मनाली फोरलेन प्रभावित किसान संघर्ष संघ ने शनोर घाटी की दर्जनों पंचायत के किसानों के लिए टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर पर विशेष छूट की मांग की है। 

Toll Plaza Nhai Tkoli :  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग

मनाली फोरलेन प्रभावित किसान संघर्ष संघ ने जताया विरोध 

मनाली फोरलेन प्रभावित किसान संघर्ष संघ के अध्यक्ष एवं नगवाईं बीडीसी वार्ड सदस्य नरेश कुमार कुक्कू और मीडिया प्रभारी वंशी ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि जब किरतपुर मनाली से फोरलेन सड़क की दशा ही ठीक नहीं है, तो यह टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा अभी शुरू क्यों किया गया है ? फोरलेन प्रभावित किसान संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू ने कहा कि हम विकास कार्य के विरोधी नहीं है, लेकिन आधे अधूरे विकास के नाम पर जो लोगों से टोल प्लाजा वैरियर पर टैक्स वसूला जा रहा है, वह ठीक नहीं है।

Toll Plaza Nhai Tkoli :  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग


बाली चौकी में टोल प्लाजा वैरियर अना गले की आफत 

आरोप है कि शनोर घाटी की दर्जनों पंचायत के प्रधानों एवं अन्य सदस्यों को बाली चौकी में एसडीएम और विकास खंड (ब्लॉक) के कार्यालय में अपने कार्यो आदि के लिए आना जाना पड़ता है। बल्कि स्थानीय पंचायत टकोली, पनारसा, औट, पाली, कोटाधार, नाऊ पनाउ, जला, खिन्नी, नगवाईं, शिलमशोरा, पलसेहड की आम जनता को अपने नजदीकी रिश्तेदारी में अपने निजी कार्यों से या अपने घर के बच्चों और बजुर्गों को नजदीकी अस्पताल नगवाई किसी उपचार कि लिए जाना पड़े। तो सबसे पहले टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर गले की आफत बन गया है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आपको टोल प्लाजा वैरियर पर आने जाने का लगान देना पड़ रहा है, जिससे इलाके में इस टोल प्लाजा वैरियर के प्रति लोगों में काफी रोष नजर आ रहा है। 

शनोर के प्रबुद्ध लोगों ने भी मांगी टोल मुक्त फोरलेन सुविधा 

इलाका शनोर के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि इसी टोल प्लाजा वैरियर उक्त पंचायतों को फ्री की सुविधा मिलना जरूरी है, कुछ दिन पहले टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर के साथ अन्य महिला मंडलों युवक मंडल प्रबुद्ध जागरूक लोगों द्वारा टोल प्लाजा वैरियर पर जाम लगा कर टोल प्लाजा के अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताया था कि, शनोर घाटी के किसान बागवानो को और आम जनता को निशुल्क एंट्री चाहिए, इसी संदर्भ में अब और भी अन्य संगठनों ने टोल प्लाजा वैरियर की मनमानी के प्रति अपनी आवाज को बुलन्द करने के लिए कमर कस दी है। 

Toll Plaza Nhai Tkoli :  बंजार सैंज वैली वासियों ने सीएस सुक्खू, विक्रमादित्य और गडकरी से की टोल में छूट मांग


मांग को नजरअंदाज किया तो सड़कों पर उतरेगी शनोर की जनता

कुल्लू मंडी फोरलेन प्रभावित किसान संघ संघर्ष समिति ने कहा कि यदि शनोर घाटी के लोगों की इस मांग को नजरअंदाज किया तो इलाका शनोर की आम जनता को सड़कों पर उतरने के लिए विवश न करें, अन्यथा इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे। संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू ने कहा कि शनोर घाटी के लोगों को और सरकारी स्कूल कॉलेज के बच्चों को एवं जिला कुल्लू मंडी मुख्यालय को रोज जाना पड़ता है,। हैरानी की बात ये है, कि ग्राम पंचायत पनारसा व टकोली स्वास्थ्य केंद्र की दूरी महज दो किलोमीटर से भी कम है फिर भी टोल प्लाजा वैरियर पर टोल टैक्स भरना पड़ रहा है। 

यह गणमान्य भी टोल के विरोध में शामिल 

इस संदर्भ में बंजार विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष तेजा ठाकुर, जिला कुल्लू कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष महेश शर्मा, कांग्रेस नेत्री इंदु पटियाल, डॉक्टर जोगिंदर ठाकुर, डोला सिंह महंत, ग्राम पंचायत लारजी के प्रधान गुड्डू राम, ग्राम पंचायत मंगलौर के प्रधान लवली प्रशांत, व्यापार मंडल ओट के अध्यक्ष विनोद सिंह चावला, महामंत्री खुशी राम शर्मा, प्रकाश अरोड़ा, भूषण वर्मा, राम चंद्र वैद्य एवं प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि बंजार व सैंज वैली के लोगों को कुल्लू जिला मुख्यालय को जाना पड़े तो ओट बाजार से झिड़ी केवल 12 किलोमीटर दूर तय करने के लिए फोरलेन टकोली सब्जी मंडी टोल प्लाजा वैरियर पर टोल टैक्स देना पड़ रहा है जो कि सरासर गलत है। 

यह भी पढें :-BJP News, BJP की ताज़ा ख़बर, BJP हिंदी न्यूज़ -पांगना-माझागण और समौण-टिहरी सड़कों को केद्र ने दी स्वीकृति

यह भी पढें :-IIT Mandi-death-female-professor-:आईआईटी मंडी में प्रोफेसर डॉ. अंबाडी की संदिग्ध मौत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments